Home » Uncategorized » मोठ- पशु अस्पताल के पास साफ सफाई, नाली के क्रास सही कराने की मांग ।

मोठ- पशु अस्पताल के पास साफ सफाई, नाली के क्रास सही कराने की मांग ।

मोठ- कस्वा मोठ के पशु चिकित्सालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों ओर कूड़ा-कचरा फैला होने से दुर्गंध फैल रही है, वहीं सड़क के बीच बनी नाली पर लगा लोहे का क्रास पूरी तरह टूट चुका है। यह टूटा हुआ क्रास किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।स्थानीय लोगों के अनुसार नाली का यह क्रास करीब एक वर्ष से टूटा पड़ा है, लेकिन संबंधित विभाग या नगर पंचायत द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी मार्ग से रोजाना किसान, आमजन, पशुपालक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी आते-जाते हैं, इसके बावजूद समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। रात के समय अंधेरे में टूटी नाली और गंदगी के कारण फिसलने या गिरने का खतरा और बढ़ जाता है।मुहल्ले के लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई। लोगों ने मांग की है कि तत्काल मार्ग की साफ-सफाई कराई जाए और नाली पर नया मजबूत लोहे का क्रास लगाया जाए, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

92 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *