मोंठ–कोतवाली अंतर्गत शनिवार को स्टेशन से एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्राम टोड़ी निवासी 45 वर्षीय सुनील पुत्र विश्वनाथ बाइक से मोंठ आ रहा था। जैसे ही वह मोंठ रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा, तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनील सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके माध्यम से घायल को मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मोंठ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस टक्कर मारकर मौके से फरार हुए ट्रैक्टर की तलाश में जुटी हुई है।
સમાચાર ફ્લેશ
सरस्वती शिशु मंदिर मोंठ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित।
गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को खसरा लेना जाना हुआ अनिवार्य, गेहूं बेचते समय किसान खसरा लेकर पहुंचे केंद्रों पर।
समथर — नगर के सुखदैनी माता मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में मंगलवार को भगवान श्रीराम जन्म की कथा का बर्णन किया गया ।
कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन।
मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल।
समथर — खाटू श्याम मंदिर से लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद प्राप्त कर लौटे भक्तजनों का नगर में स्वागत किया गया एवं नगर में खाटू श्याम बाबा की लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई ।
मोंठ: सड़क हादसे में बाइक सवार घायल , झांसी रेफर
Mardul Pandey
कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन।
April 1, 2026
10:32 am
मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल।
April 1, 2026
10:31 am
