मोंठ: श्री राम कथा में शामिल होने पहुंचे मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कथा आयोजक रामजी परिहार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। आयोजन स्थल पर पहुंचते ही आयोजक एवं कथा समिति के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। डॉ. मिश्रा के आगमन पर श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने श्री राम कथा का श्रवण करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श, त्याग और कर्तव्य का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, नैतिकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं। उन्होंने कथा आयोजक रामजी परिहार एवं आयोजन समिति की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कथा आयोजक रामजी परिहार ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्री राम कथा का आयोजन सफलतापूर्वक चल रहा है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, धर्मप्रेमी नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।
સમાચાર ફ્લેશ
श्री ध्वजंगली बाबा का मना जन्मोत्सव,हरिहरात्मक महायज्ञ के लिए हुआजपूजन
जनसम्मान यात्रा की हुई शुरुआत, एकत्रित हुई भारी जनसमूह
मोंठ: निकटवर्ती ग्राम पावई स्थित श्री दुर्गाजी बड़ेरा पहाड़ पर चैत्र मास में लगने वाला ऐतिहासिक विराट मेला इस वर्ष 30 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
मोंठ। पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर फैली अफवाहों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।
सड़क पर कार खड़ी करके चला गया चालक, लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
समथर में चैत्र नवरात्रि में मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
Home
»
Uncategorized
»
मोंठ: श्री राम कथा में शामिल होने पहुंचे मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कथा आयोजक रामजी परिहार द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
मोंठ: श्री राम कथा में शामिल होने पहुंचे मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कथा आयोजक रामजी परिहार द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
Mardul Pandey
जनसम्मान यात्रा की हुई शुरुआत, एकत्रित हुई भारी जनसमूह
March 29, 2026
4:00 pm
सड़क पर कार खड़ी करके चला गया चालक, लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
March 29, 2026
1:37 am
समथर में चैत्र नवरात्रि में मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
March 29, 2026
1:35 am