मोंठ– शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मोंठ में वंदना सभा के दौरान भव्य और दिव्य दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुरातन छात्र भैया हर्ष सोनी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । प्रधानाचार्य उमाशंकर द्विवेदी ने विद्यालय के सभी भैया बहनों को पांच दिवसीय सनातन धर्म के त्योहार की शुभकामनाएं दी। आपने श्री राम जी के चरित्र की व्याख्या करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी । अंग्रेजी माध्यम के भैया बहिनों ने श्री गणेश जी एवं मां लक्ष्मी जी की झांकी प्रस्तुत की । एवं रंगोली बनाकर दीप प्रज्ज्वलित किए। पुरातन छात्र भैया हर्ष सोनी के द्वारा समस्त आचार्य बंधुओं को दीपावली पर्व पर उपहार स्वरूप मिष्ठान वितरण किया गया।इस मौके पर वरिष्ठ आचार्या श्री मती आशा मुदगिल, हृदयेन्द पाण्डेय, युवराज झां, योगेन्द्र खरे, जनक सिंह, शिवकुमार सविता, चंद्रशेखर गौर, विनोदकुमार, सुशांत श्रृंगिऋषि, उपेन्द्र दुवे, अंकित, आशीष, अंग्रेजी माध्यम की प्रधानाचार्य श्री मती स्नेहा श्रृंगिऋषि, कशिश रिया, निशी, शिखा, अंजलि, ज्योति , निकिता एवं भैया बहिन एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। अंत में आभार प्रधानाचार्य जी ने व्यक्त किया।
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
Home
»
Uncategorized
»
मोंठ– शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मोंठ में वंदना सभा के दौरान भव्य और दिव्य दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया ।
मोंठ– शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मोंठ में वंदना सभा के दौरान भव्य और दिव्य दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया ।
Mardul Pandey
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm