मोंठ–विहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद कस्बा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा के झंडे लहराकर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कपिल मुदगिल ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, विकास कार्यों और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान जिस प्रकार लोगों का समर्थन मिला था, उससे संकेत साफ था कि इस बार भी जनता भाजपा के साथ खड़ी है। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि यह जीत संगठन की मेहनत और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का प्रमाण है।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीर प्रताप चौहान,जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा संजीव राजपूत,राजा जौरा,राकेश गुप्ता,जितेंद्र पाल,पार्षद अनिल सोनी,सौरभ दुबे,मंगल चतुर्वेदी,भज्जू पाल,धर्मेंद्र कुशवाहा,रम्मू चतुर्वेदी,देवेंद्र वर्मा,महबूब खान आदि अनेक भाजपाई मौजूद रहे।
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
Home
»
Uncategorized
»
मोंठ–विहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद कस्बा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
मोंठ–विहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद कस्बा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
Mardul Pandey
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm