Home » Uncategorized » मोंठ: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने की बैठक, निर्वाचन आयोग की एसआईआर पर हुई विस्तृत चर्चा।

मोंठ: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने की बैठक, निर्वाचन आयोग की एसआईआर पर हुई विस्तृत चर्चा।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसडीएम ने की बैठक, निर्वाचन आयोग की एसआईआर पर हुई चर्चा

मोंठ। बुधवार को नवीन तहसील के सभागार में उप जिलाधिकारी अवनीश तिवारी ने आगामी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में भारत निर्वाचन आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।

एसडीएम तिवारी ने बताया कि आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रत्येक स्तर पर निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया के तहत मतदान केंद्रों की भौगोलिक स्थिति, मतदाता सूचियों की शुद्धता, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदान कार्मिकों की नियुक्ति आदि विषयों की नियमित समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करें ताकि कोई पात्र मतदाता छूट न जाए और कोई अपात्र नाम सूची में न रहे। साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू होने पर सभी दलों से पालन की अपेक्षा की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा के विकास निरंजन, सपा के दयाराम कुशवाहा, कांग्रेस के रामजी चोबे तथा एसपीके मृत्युंजय वर्मा उपस्थित रहे। सभी ने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर अपने सुझाव दिए और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

एसडीएम ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी आवश्यक तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूरी की जाएंगी।

154 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *