Home » Uncategorized » मोंठ- मोंठ में भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की नगर के सभासद ने मांग की।

मोंठ- मोंठ में भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की नगर के सभासद ने मांग की।

मोंठ–नगर पंचायत मोंठ में भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर मामला सुर्खियों में है। नगर पंचायत मोंठ के निर्वाचित सभासद नीलेश एन के डी ने इस संबंध में (जनसुनवाई पोर्टल) पर शिकायत दर्ज कराई है।
सभासद ने बताया कि नगरवासियों की लंबे समय से मांग रही है कि सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों के प्रतीक बाबा साहब की प्रतिमा मोंठ नगर के किसी प्रमुख चौराहे या सार्वजनिक पार्क में स्थापित की जाए। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पारित किया गया था।
आरोप है कि प्रस्ताव पारित होने के बावजूद नगर पंचायत स्तर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे नगरवासियों में निराशा और असंतोष व्याप्त है। सभासद ने प्रशासन से मांग की है कि प्रस्ताव पर शीघ्र अमल कर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कराई जाए, ताकि नई पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा मिल सके।

76 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *