સમાચાર ફ્લેશ
समथर — समथर थाना क्षेत्र के ग्राम साकिन में एक युवक ने ग्राम स्थित एक मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । मोंठ के भरोसा गांव में 21 फरवरी को होगा सामूहिक विवाह समारोह। समथर — नगर के चुंगी नाका स्थित एयरटेल टावर के समीप शराब के नशे में एक व्यक्ति कुआं में गिर गया । पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया । हर सोमवार शीतला माता मंदिर पांडौरी में आयोजित हो रहा भंडारादूर-दराज़ से उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़। गरौठा विधायक ने मांगा दुर्घटना में पीड़ित 113 कृषक परिवारों के लिए बजट मोंठ में ‘हमारे आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम आयोजित।
Home » Uncategorized » मोंठ में ‘हमारे आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम आयोजित।

मोंठ में ‘हमारे आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम आयोजित।

मोंठ में ‘हमारे आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम आयोजित।

मोंठ: ब्लॉक संसाधन केंद्र मोंठ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ‘हमारे आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश ने की। इस अवसर पर शिक्षा से जुड़े अधिकारियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा अभिभावकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवहारिक शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने निपुण भारत मिशन के तहत 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने पर विशेष जोर दिया। जिला समन्वयक शिवेंद्र द्विवेदी ने कहा कि विद्यालय और आंगनबाड़ी के समन्वय से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है।
एसआरपी महेंद्र कुमार सविता ने आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रारंभिक बाल्यावस्था में पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा का विशेष महत्व है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें और घर पर भी उन्हें सीखने का अनुकूल वातावरण प्रदान करें।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों ने शिक्षण-अधिगम सामग्री के माध्यम से गतिविधि आधारित शिक्षा की झलक प्रस्तुत की। अंत में सभी ने मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प लिया।
इस मौके पर सीडीपीओ ममता पाठक साहित अनेक अध्यापक तथा बाल विकास के कर्मचारी मौजूद रहे

8 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *