Home » Uncategorized » मोंठ में सर्राफा व्यापारियों की नई पहल, दुकानों में लगाए पहचान संबंधी पोस्टर।

मोंठ में सर्राफा व्यापारियों की नई पहल, दुकानों में लगाए पहचान संबंधी पोस्टर।

मोंठ: कस्बे में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और ग्राहकों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सर्राफा व्यापारियों ने एक सराहनीय पहल की है। सर्राफा बाजार की अधिकांश दुकानों में पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें स्पष्ट रूप से लिखा है कि दुकान में खरीदारी के दौरान नकाब, दुपट्टा या किसी भी प्रकार से मुंह ढककर प्रवेश न करें। व्यापारियों का कहना है कि यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है।
सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि बीते समय में हुई घटनाओं को देखते हुए यह आवश्यक हो गया था कि खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों की पहचान स्पष्ट रूप से हो सके। अपराध की स्थिति में सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्ष पहचान के माध्यम से आरोपियों तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। व्यापारियों का मानना है कि इससे न केवल अपराधियों में भय रहेगा, बल्कि आम ग्राहकों को भी सुरक्षित माहौल मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले इसी तरह का कदम झांसी शहर के सर्राफा बाजार में उठाया गया था, जहां इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। मोंठ के व्यापारियों ने झांसी की तर्ज पर यह निर्णय लिया है। स्थानीय लोगों और ग्राहकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में बताया है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस प्रयास से क्षेत्र में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

200 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *