સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–मून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल भुजोंद में कक्षा 12 वीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
Home » Uncategorized » मोंठ में श्री श्री 1008 पूज्य रविशंकर महाराज( रावतपुरा सरकार ) के आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कपिल मुदगिल ने अपने आवास पर भव्य स्वागत किया।

मोंठ में  श्री श्री 1008 पूज्य रविशंकर महाराज( रावतपुरा सरकार ) के आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कपिल मुदगिल ने अपने आवास पर भव्य स्वागत किया।

मोंठ में रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार का भव्य स्वागत
मोंठ:  नगर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कपिल मुदगिल के आवास पर श्री श्री 1008 रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार के पावन आगमन पर श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। महाराज श्री के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उनके दर्शन हेतु एकत्रित हो गए।
कपिल मुदगिल ने अपने परिजनों एवं समर्थकों के साथ महाराज श्री का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया तथा चरण वंदना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने “जय श्री राम” एवं “रावतपुरा सरकार की जय” के जयघोष लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
महाराज श्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलकर ही समाज का कल्याण संभव है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच, अनुशासन और सामाजिक सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

103 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।