मोंठ में शांति देवी के निधन पर ब्राह्मण समाज ने जताया शोक।
मोंठ। नगर के शाहपुर बस स्टैंड निवासी चंद्रप्रकाश चतुर्वेदी की माता शांति देवी के निधन पर ब्राह्मण समाज मोंठ द्वारा शोक सभा आयोजित कर गहरा दुःख व्यक्त किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने कहा कि शांति देवी एक सरल, धार्मिक और मिलनसार स्वभाव की महिला थीं। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने अपने जीवनकाल में परिवार और समाज के प्रति सदैव समर्पण भाव से कार्य किया।
शोक सभा में राघवेंद्र मिश्रा, गुड्डा पाठक, प्रमोद तिवारी, नीलू नायक,कपिल मुदगिल,पवन मिश्रा, आदित्य दुबे, दिलीप पाण्डेय, राजेंद्र पाण्डेय, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
8 Views
