સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ। पूंछ(झांसी):होली पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना पूंछ परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। मोठ- रविवार को कोतवाली मोठ में आगामी होली के पाव त्योहार को लेकरपीस कमेटी की बैठक ली गयी I समथर — आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक उपनिरीक्षक बृजेश कुमार भार्गव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । नारायनपाली में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक मोंठ:वरिष्ठ पत्रकार रानू पाण्डेय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गयापत्रकारों, समाजसेवियों व शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं, केक काटकर मनाया उत्सव।
Home » Uncategorized » मोंठ में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ।

मोंठ में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ।

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ।

मोंठ : नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ सोमवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भगवान के जयकारों और भजन-कीर्तन से भक्तिमय बना रहा।
कलश यात्रा विधिवत पूजन-अर्चन के बाद कथा स्थल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। सिर पर कलश धारण किए महिलाओं की कतारें आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल भक्तों ने धर्म एवं संस्कृति के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कथा श्रवण का संकल्प लिया।
पारीक्षत गीता देवी बाला प्रसाद स्वर्णकार ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन एवं भजन-कीर्तन आयोजित किए जाएंगे। कथा का समापन 1 मार्च को होगा, जबकि 2 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है। इस मौके पर अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

7 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समथर — आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक उपनिरीक्षक बृजेश कुमार भार्गव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।