સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–मून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल भुजोंद में कक्षा 12 वीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
Home » Uncategorized » मोंठ में बूचड़खाना बंद कराने की मांग, बदबू से लोग परेशान। नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि ने जताई बीमारियां फैलने की आशंका

मोंठ में बूचड़खाना बंद कराने की मांग, बदबू से लोग परेशान।  नपं अध्यक्ष  प्रतिनिधि ने जताई बीमारियां फैलने की आशंका

बूचड़खाना बंद कराने की मांग, बदबू से लोग परेशान
नपं अध्यक्ष  प्रतिनिधि ने जताई बीमारियां फैलने की आशंका

मोंठ= नगर में अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाने से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र गुसाईं ने प्रशासन से इसे तत्काल बंद कराने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि मोहल्ला मदरगंज में बूचड़खाने से निकलने वाला अवशेष और गंदा पानी खुले में बहाया जा रहा है, जिससे दुर्गंध फैलती है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इससे साफ-सफाई के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय निवासी खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने को मजबूर हैं, और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

प्रभावित इलाके से गुजरने वाले लोग नाक बंद कर के निकलते हैं। शिकायत पहले भी तहसील दिवस और आईजीआरएस पोर्टल पर की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

देवेंद्र गुसाईं ने प्रशासन से जल्द जांच टीम गठित कर बूचड़खाने को बंद कराने की मांग की है।

730 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।