मोंठ में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, प्लास्टिक टंकियों और ड्रमों में भरकर ले जा रहे लोग
मोंठ। क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की अचानक बढ़ी मांग के चलते इन दिनों ईंधन की किल्लत देखने को मिल रही है। पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं और लोग अपने वाहनों के साथ-साथ प्लास्टिक की टंकियों, कट्टों और ड्रमों में भी पेट्रोल-डीजल भरकर ले जाते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान ईंधन लेने के लिए पहुंच रहे हैं। किसान आगामी कृषि कार्यों को ध्यान में रखते हुए डीजल का स्टॉक जमा कर रहे हैं। कई किसान ट्रैक्टर, मोटर पंप और अन्य कृषि उपकरणों के संचालन के लिए पहले से ही डीजल भरकर ले जा रहे हैं, जिससे मांग अचानक बढ़ गई है।
पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि मांग बढ़ने के कारण आपूर्ति पर दबाव बना हुआ है। हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, प्लास्टिक की टंकियों और ड्रमों में पेट्रोल-डीजल भरकर ले जाने को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी सामने आ रही हैं।
एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने लोगों से आवश्यकतानुसार ही ईंधन लेने की अपील की है, ताकि सभी को पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध हो सके और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देश दिए हैं कि केवल वाहनों में ही ईंधन डाले।
સમાચાર ફ્લેશ
शूर्पणखा के नाक-कान कटना व खर-दूषण वध की लीला का हुआ मंचन।
जूनियर क्लर्क भर्ती घोटाला: मोंठ के तीन युवक एसटीएफ की गिरफ्त में, दो और पकड़े । क्षेत्र में मची खलबली
मोठ पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालकों को दिए निर्देश नियमानुसार वाहनों में ही डालें डीजल,पेट्रोल , बड़े बड़े ड्रमों में न दे।
मोंठ में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, प्लास्टिक टंकियों और ड्रमों में भरकर ले जा रहे लोग।
गोद भराई कार्यक्रम में शराब के नशे में झगड़ा, दोनों ओर से मारपीट।
हर घर जल का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन जल नहीं पहुंचा।
Home
»
Uncategorized
»
मोंठ में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, प्लास्टिक टंकियों और ड्रमों में भरकर ले जा रहे लोग।
मोंठ में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, प्लास्टिक टंकियों और ड्रमों में भरकर ले जा रहे लोग।
Mardul Pandey
गोद भराई कार्यक्रम में शराब के नशे में झगड़ा, दोनों ओर से मारपीट।
March 27, 2026
10:08 am
हर घर जल का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन जल नहीं पहुंचा।
March 27, 2026
10:05 am
