Home » Uncategorized » मोंठ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर होगा अखिल भारतीय विराट दंगल: विधायक गरौठा

मोंठ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर होगा अखिल भारतीय विराट दंगल: विधायक गरौठा

मोंठ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आगामी 26 अक्टूबर को मोंठ के ऐतिहासिक किले के मैदान में अखिल भारतीय विराट दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस दंगल में देशभर के नामचीन पहलवान अपनी-अपनी कुश्ती का दमखम दिखाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने गुरुवार को दंगल स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि यह आयोजन न केवल क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा बल्कि युवाओं में उत्साह और जोश भी भर देगा। विधायक ने बताया कि दंगल में विजेताओं को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे और दर्शकों के लिए बैठने तथा सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। नगर पंचायत प्रशासन को साफ-सफाई और विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में दंगल को लेकर उत्साह का माहौल है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह चौहान, राजेंद्र नायक, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कपिल मुदगिल, दिनेश राजपूत प्रधान, साकेत गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

356 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *