Home » Uncategorized » मोंठ में जाम के झांम से लोग परेशान, पैदल चलना भी मुश्किल।

मोंठ में जाम के झांम से लोग परेशान, पैदल चलना भी मुश्किल।

मोंठ–नगर में इन दिनों टजाम की समस्या आम हो गई है। मुख्य बाजार, बस स्टैंड, कटरा बाजार और प्रमुख चौराहों पर आए दिन लंबा जाम लग जाता है, जिससे राहगीरों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब स्कूल की छुट्टी, दफ्तरों का समय और बाजार की भीड़ एक साथ सड़कों पर आ जाती है।
नगर की सड़कों की चौड़ाई कम होने, अतिक्रमण बढ़ने और बेतरतीब वाहन खड़े किए जाने से यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा सामान सड़क तक फैलाने और ठेला-फड़ लगाने से रास्ता सकरा हो जाता है। इसके अलावा ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी पार्किंग भी जाम का बड़ा कारण बन रही है।
जाम के कारण एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी प्रभावित होते हैं, जिससे कभी-कभी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर में स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग स्थल और नियमित चेकिंग अभियान की आवश्यकता है। यदि पुलिस और नगर पंचायत मिलकर अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने की पहल करें तो इस समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है।नगरवासियों का मानना है कि जाम की समस्या केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि आम नागरिकों की जिम्मेदारी भी है। यदि सभी लोग नियमों का पालन करें, वाहन निर्धारित स्थान पर खड़ा करें।
–नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनधि देवेंद्र गुसाँई ने कहा कि जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा जिससें आम नागरिकों को आने जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।

20 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *