मोंठ–कस्बा के वेदनगर मोहल्ले में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर की रसोई में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, हरदयाल वर्मा की पत्नी चाय बनाने के लिए किचन में गई थीं, तभी अचानक सिलेंडर में आग भड़क उठी। आग लगते ही वह घबरा गईं और शोर मचाने लगीं।
शोर सुनकर उनके पति हरदयाल वर्मा तुरंत किचन में पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन इस दौरान वह हल्के रूप से झुलस गए। घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया।इसी बीच पड़ोसी फिरोज खान ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
समय रहते आग बुझ जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
51 Views
