સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। धूमधाम से निकली संत रविदास जी की भव्य शोभायात्रा
Home » Uncategorized » मोंठ में गुरु पूर्णिमा पर खेरापति सरकार हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन।

मोंठ में गुरु पूर्णिमा पर खेरापति सरकार हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन।

मोंठ में गुरु पूर्णिमा पर खेरापति सरकार हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

मोंठ_ नगर स्थित श्री खेरापति सरकार हनुमान मंदिर पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास के गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। हनुमान जी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें भक्ति गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के पुजारी और समिति सदस्यों द्वारा विधिवत पूजन के साथ हुआ। भंडारे में बूंदी, सब्जी, पूड़ी, हलवा आदि व्यंजनों का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय युवाओं और स्वयंसेवकों ने भंडारे की व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में किया जाता है।

401 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।