Home » Uncategorized » मोंठ में खाटूश्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई।

मोंठ में खाटूश्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई।

मोंठ– नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ बाबा श्याम के भव्य दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर में विशाल निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्याम के जयकारे लगाए और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
निशान यात्रा का शुभारंभ शाहपुर बस स्टैंड से किया गया। इसके बाद श्रद्धालु हाथों में निशान (ध्वज) लेकर भजन-कीर्तन करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल गल्ला मंडी पहुंचे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” और “जय श्री श्याम” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। श्रद्धालु सिर पर निशान लेकर पैदल ही पूरे मार्ग में बाबा श्याम के भजन गाते हुए चल रहे थे। यात्रा के दौरान भजन मंडलियों द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए।
गल्ला मंडी स्थित कार्यक्रम स्थल पर बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया, जहां सुंदर फूलों और आकर्षक सजावट के साथ बाबा का दरबार भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। दरबार में भक्तों ने बाबा श्याम के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायक राहुल मिश्रा दिल्ली, शिवानी झा,सुरेंद्र झा ललितपुर,केतन तिवारी,दीपक झाँसी ने बाबा श्याम के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते और बाबा श्याम के जयकारे लगाते रहे। इसके साथ ही भक्तों के लिए प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर शिब्बू अग्रवाल,कुलदीप झा,अंशु यादव शशिकांत,मनोज साहू,अंशु अग्रवाल,भगवान सिंह,छोटू,विशाल मानवेंद्र, रविन्द्र, सुमित आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

47 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *