સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। धूमधाम से निकली संत रविदास जी की भव्य शोभायात्रा
Home » उत्तर प्रदेश » मोंठ में कोतवाल ने किया गणेश पंडालों का निरीक्षण

मोंठ में कोतवाल ने किया गणेश पंडालों का निरीक्षण

मोंठ में कोतवाल ने किया गणेश पंडालों का निरीक्षण।

मोंठ = गणेश महोत्सव के अवसर पर नगर में स्थापित गणेश पंडालों की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर मोंठ कोतवाल अखिलेश द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ नगर भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयोजकों से बातचीत कर पंडालों में सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन उपाय और यातायात नियंत्रण की जानकारी ली।
कोतवाल ने निर्देश दिए कि पंडालों में विद्युत तारों को सुरक्षित ढंग से बांधा जाए तथा आग से बचाव के जरूरी संसाधन मौजूद रहें। साथ ही आयोजकों से कहा कि डीजे या ध्वनि यंत्रों की ध्वनि सीमा का पालन करें और शांति व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने कहा कि नगर में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी लगातार जारी रहेगी।
पुलिस बल के साथ प्रमुख चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील पंडालों पर विशेष ध्यान दिया गया। कोतवाल ने कहा कि किसी भी प्रकार की अशांति या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

443 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।