સમાચાર ફ્લેશ
गड़वार में अज्ञात कारणों से दो रिहायशी झोपड़ियों में लगी आग,गृहस्थी का सामान जलकर राख मोंठ–नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया। होली की फाग से गूंज रहे गांव, पुरानी परंपराएं आज भी जीवित। हर सोमवार शीतला माता मंदिर पांडौरी में आयोजित हो रहा भंडारादूर-दराज़ से उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़। जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल मोंठ–तहसील क्षेत्र के ग्राम टोड़ी स्थित प्रसिद्ध कपिल मुनि आश्रम सेवड़ा पहाड़ पर प्रतिवर्ष होली की दोज के अवसर पर लगने वाले पारंपरिक मेले की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।
Home » Uncategorized » मोंठ में कुरान पाक मुकम्मल होने पर रोजेदारों ने मनाई खुशी।

मोंठ में कुरान पाक मुकम्मल होने पर रोजेदारों ने मनाई खुशी।

मोंठ में कुरान पाक मुकम्मल होने पर रोजेदारों ने मनाई खुशी
मोंठ। पवित्र माह रमजान के दौरान कस्बा मोंठ की मस्जिदों में कुरान पाक मुकम्मल होने पर रोजेदारों ने खुशी का इज़हार किया। इस मौके पर मस्जिदों को रंग-बिरंगी लाइटों और खूबसूरत सजावट से सजाया गया, जिससे पूरे इलाके में रौनक का माहौल देखने को मिला।
रमजान के पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ रोजा रखते हैं और इबादत में समय बिताते हैं। इसी क्रम में मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ के दौरान कुरान पाक मुकम्मल होने पर विशेष दुआएँ की गईं। लोगों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की कामना की।
मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदार और नमाज़ी मौजूद रहे। बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई और रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और इंसानियत का संदेश देता है। कुरान पाक मुकम्मल होने का यह अवसर समुदाय के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
पूरे कस्बे में देर रात तक रौनक बनी रही और लोगों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया।

48 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *