સમાચાર ફ્લેશ
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ झाँसी एलीट ने मनाया महिला सशक्तिकरण दिवस, कृत्रिम अंग वितरण शिविर का समापन 9 मार्च को बुंदेलखंड के झांसी रेंज के अंतर्गत आने वाले तीनों जनपद झांसी, जालौन और ललितपुर के पुलिस थानों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। बुंदेलखंड के झांसी के मऊरानीपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई तीन टीमें। पुलिस टीम पर पथराव, सरकारी जीप में तोड़फोड़; दरोगा की वर्दी फाड़ी, चार आरोपी नामजद कैबिनेट मंत्री के समथर आगमन पर विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Home » Uncategorized » मोंठ में आयोजित तहसील दिवस में 40 शिकायतें प्राप्त, अधिकारियों को दिए गए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

मोंठ में आयोजित तहसील दिवस में 40 शिकायतें प्राप्त, अधिकारियों को दिए गए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

मोंठ में आयोजित तहसील दिवस में 40 शिकायतें प्राप्त, अधिकारियों को दिए गए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

मोंठ: शनिवार को तहसील मोंठ सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) शिव प्रताप शुक्ला की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों और नगरवासियों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। तहसील दिवस में कुल 40 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 15, पुलिस विभाग की 6, विकास विभाग की 5, विद्युत विभाग की 6, पूर्ति विभाग की 5 तथा अन्य विभागों से संबंधित 3 शिकायतें शामिल रहीं। अधिकारियों ने कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से हल करने के निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तहसील दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए।
इस दौरान तहसील के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी, सीओ मोंठ अजय श्रोतिय, तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह, सहित सर्किल के थानेदार मौजूद रहे।

48 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *