आमखेरा रोड पर ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत
मोंठ :क्षेत्र में रविवार एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किसान दिनेश कुमार उम्र 24 साल अपना ट्रैक्टर लेकर मोंठ से गांव जा रहा था। आमखेरा रोड पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना तत्काल एंबुलेंस को दी।
आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद किसान के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल राजेश पाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई थी। शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
