मोंठ–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कृषि बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति राशि जारी कर दी है झांसी एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी ने विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर इसकी समीक्षा की. झांसी जिले में बड़ी संख्या में किसानों को इसका फायदा मिला है. इसी के तहत गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने उप कृषि निदेशक को पत्र लिखकर खरीफ 2025 में झांसी में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत लाभान्वित कृषकों की सूची जारी किये जाने की मांग की है गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने निदेशक कृषि सॉख्यिकी एवं फसल बीमा कृषि भवन लखनऊ के पत्र का सन्दर्भ ग्रहण करने को कहा है जिसमें निदेशक द्वारा जनपद झांसी में फसल बीमा की क्षतिपूर्ति का भुगतान होने से पूर्व सूची जारी करने हेतु कम्पनी को निर्देशित किया गया था
विधायक ने कहा कि कम्पनी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत जनपद झाँसी में खरीफ 2025 मौसम में वितरित होने वाली 1.47 लाख कृषक आवेदनों के सापेक्ष 29.97 करोड़ की क्षतिपूर्ति की सूची मेल के माध्यम से 05-01-2026 को प्रेषित की गयी थी. खरीफ 2025 मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसल कटाई के आंकड़ों एवं मध्यावस्था के अन्तर्गत 2.01 कृषक आवेदनो के सापेक्ष 43.56 करोड़ की क्षतिपूर्ति की देयता और आंकलित हो रही है, जिसका भुगतान किया जाना है. कम्पनी द्वारा कुल 3.48 (1.47+2.01) लाख कृषक आवदेनों के सापेक्ष कुल 73.53 (29.97+43.56) करोड़ की क्षतिपूर्ति ऑकलित हो रही है, जिसका भुगतान किया जाना है. इसका भुगतान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सार्वजानिक कार्यक्रम के दौरान कर दिया है।
