સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने मंगलवार को सेतु निगम द्वारा समथर रोड रेलवे क्रासिंग पर बनाए जा रहे रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। दशहरा व मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलों का निरीक्षण समथर – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समथर में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ । मोंठ: मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम भरोसा में चला जागरूकता अभियान। टीकाराम यादव महाविद्यालय में स्वच्छ भारत अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन बैंकों की शिथिलता पर जिलाधिकारी की फटकार, सीडी रेशियो सुधारने के निर्देश
Home » Uncategorized » मोंठ: मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम भरोसा में चला जागरूकता अभियान।

मोंठ: मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम भरोसा में चला जागरूकता अभियान।

मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम भरोसा में चला जागरूकता अभियान

मोंठ। कोतवाल अखिलेश द्विवेदी के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को ग्राम भरोसा में महिलाओं और किशोरियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
महिला सिपाही मंजू कुमारी, नेहा शाश्वत ने उपस्थित महिलाओं को 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा तथा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध से सुरक्षा और आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके मन में सुरक्षा की भावना विकसित करना है। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में मोंठ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार जेपी सिंह के साथ-साथ ग्राम प्रधान और समाजसेवी भी मौजूद रहे।

140 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *