Home » Uncategorized » मोंठ मंडल के प्रत्येक बूथ पर सुना गया पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम।

मोंठ मंडल के प्रत्येक बूथ पर सुना गया पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम।

मोंठ मंडल के प्रत्येक बूथ पर सुना गया पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम।

मोंठ : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को हुआ। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी मोंठ मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल के सभी बूथों पर एकत्र होकर कार्यक्रम को सुना। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को बड़े उत्साह के साथ सुना और प्रधानमंत्री के विचारों पर चर्चा भी की।
मंडल अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार मोंठ मंडल के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचार, सामाजिक कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों की जानकारी मिलती है, जिससे कार्यकर्ताओं को भी प्रेरणा मिलती है।
इस दौरान बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम सुनने के बाद प्रधानमंत्री के संदेशों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के बाद बैठक कर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

45 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *