मोंठ: मंगलवार को ग्राम पंचायत एमिलिया में सोशल ऑडिट ग्राम सभा की बैठक वरिष्ठ नागरिक राजा सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मनरेगा सोशल ऑडिट टीम के प्रभारी राजकुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ सत्यापन किया। बैठक में ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों को पढ़कर सुनाया गया। जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ने अधूरे पड़े कार्यों को एक सप्ताह के भीतर शीघ्रता से कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों की प्रगति भी जानी। इस मौके पर ग्राम प्रधान हाकिम सिंह पाल, ग्राम विकास अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, ब्लॉक कॉर्डिनेटर आरती देवी, पृथ्वी सिंह, सक्षम पाल, कोमल सिंह, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
153 Views
