Home » Uncategorized » मोंठ: भारी बारिश से धान आदि फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए खेतों पर पहुंचकर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने आंकलन किया।

मोंठ: भारी बारिश से धान आदि फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए खेतों पर पहुंचकर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने आंकलन किया।

मोंठ: लगातार हो रही बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी को देखते हुए गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने शुक्रवार को मोंठ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उनके साथ एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी भी मौजूद रहे। विधायक ने खेतों पर पहुंचकर धान, आदि फसलों की स्थिति का जायजा लिया। कई खेतों में पानी भरा हुआ मिला और कुछ स्थानों पर फसलें पूरी तरह गिर चुकी थीं। किसानों ने बताया कि लगातार हो रही बरसात से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया कि नुकसान का पूरा आंकलन कराया जा रहा है और सरकार से उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही और खेतों में जाकर नुकसान का निरीक्षण किया। इसके अलावा नायब तहसीलदार भी गांव गांव आंकलन कर रहे हैं।इस मौके पर भाजपा नेता कपिल मुदगिल, राजा बुंदेला, सहित तमाम भाजपा और किसान संगठन के नेता मौजूद रहे।

145 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *