સમાચાર ફ્લેશ
गड़वार में अज्ञात कारणों से दो रिहायशी झोपड़ियों में लगी आग,गृहस्थी का सामान जलकर राख मोंठ–नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया। होली की फाग से गूंज रहे गांव, पुरानी परंपराएं आज भी जीवित। हर सोमवार शीतला माता मंदिर पांडौरी में आयोजित हो रहा भंडारादूर-दराज़ से उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़। जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल मोंठ–तहसील क्षेत्र के ग्राम टोड़ी स्थित प्रसिद्ध कपिल मुनि आश्रम सेवड़ा पहाड़ पर प्रतिवर्ष होली की दोज के अवसर पर लगने वाले पारंपरिक मेले की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।
Home » Uncategorized » मोंठ-भांडेर मार्ग पर हादसा: गिट्टी के ढेर से टकराकर बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर घायल।

मोंठ-भांडेर मार्ग पर हादसा: गिट्टी के ढेर से टकराकर बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर घायल।

मोंठ-भांडेर मार्ग पर हादसा: गिट्टी के ढेर से टकराकर बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर घायल।

मोंठ: मोंठ-भांडेर मार्ग पर सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क पर पड़े गिट्टी के ढेर से टकराकर बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना शाहजहांपुर क्षेत्र के ग्राम देगुवा निवासी राजेश अपने चाचा ज्ञान सिंह के साथ मोंठ हाइवे स्थित एक ढाबे पर छोटे भाई अभिषेक को लेने जा रहे थे, जो बाहर से काम कर लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक बकुवा गांव के पास पहुंची, सड़क पर पड़े गिट्टी के ढेर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और दोनों दूर जा गिरे। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को मोंठ अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी मिलते ही गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत और एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। दोनों घायलों को झांसी रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों ने सड़क पर पड़े गिट्टी के ढेर को हटाने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों।

58 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *