Home » Uncategorized » मोंठ पुलिस ने गुमशुदा लड़कियों को सकुशल परिजनों से मिलाया

मोंठ पुलिस ने गुमशुदा लड़कियों को सकुशल परिजनों से मिलाया

मोंठ पुलिस ने गुमशुदा लड़कियों को सकुशल परिजनों से मिलाया

मोंठ (झाँसी)। मोंठ पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा दो लड़कियों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। लड़कियों की बरामदगी से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने मोंठ पुलिस का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार, बीते दिनों थाना क्षेत्र से दो लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। परिजनों द्वारा मोंठ कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल अखिलेश द्विवेदी के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए दोनों लड़कियों को एक अन्य जिले से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद दोनों लड़कियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लड़कियों के मिलने पर परिजनों की आंखें भर आईं और उन्होंने मोंठ पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया।

119 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *