पसैया में श्री रामचरित मानस सम्मेलन में संत विशभूषण शरण दास जी का भावपूर्ण प्रवचन।
मोंठ: ग्राम पसैया स्थित श्री खेरापति सरकार के पावन स्थान पर आयोजित श्री रामचरित मानस सम्मेलन के अंतर्गत आज श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में पधारे संत गढ़ श्री श्री 1008 श्री विशभूषण शरण दास जी महाराज ने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र का अत्यंत सुंदर एवं भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से जुड़ी कथाओं के माध्यम से सत्य, धर्म, करुणा और कर्तव्य का संदेश दिया, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे।
महाराज श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि श्रीराम का चरित्र मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक है, जिसे अपनाकर समाज में सद्भाव और संस्कारों की स्थापना की जा सकती है। पावन कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का भरपूर आनंद लिया और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।
इस मौके पर हरिओम दुबे राजेंद्र नायक , राजेश दुबे,भज्जू चौबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंच संचालन का दायित्व प्रदीप मिश्रा ने कुशलतापूर्वक निभाया। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।
