मोंठ: निकटवर्ती ग्राम अमरा में पूर्व प्रधानाचार्य पं. मूलचंद मिश्र (अ. ज. इंटर कॉलेज गरौठा) के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा की अध्यक्षता जगमोहन सिंह तोमर ने की। वक्ताओं ने कहा कि पं. मूलचंद मिश्र एक विद्वान, सरल और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनके द्वारा दिए गए संस्कार और शिक्षा समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
सभा में एडवोकेट हरिओम दुबे,रमा भारद्वाज, रामशंकर पराशर, द्वारिका दीक्षित, राजेश दीक्षित, बुधिराम पराशर, रविकांत दीक्षित तथा हरिओम सहित अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे। अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
12 Views
