Home » Uncategorized » मोंठ: नगर स्थित शिव परिवार धाम में महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

मोंठ: नगर स्थित शिव परिवार धाम में महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

मोंठ: नगर स्थित शिव परिवार धाम में महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। मंदिर को आकर्षक फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी झालरों एवं विशेष विद्युत सज्जा से भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।
इस अवसर पर कुचिया परिवार द्वारा भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, श्री गणेश और कार्तिकेय का मनोहारी श्रृंगार किया गया। भगवान का दुग्धाभिषेक, पंचामृत स्नान तथा विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ आरती में भाग लिया और परिवार व नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में रजनी कुचिया, अभिषेक कुचिया, राधा कुचिया, गोल्डी, कन्हैया, ओम, अंशु, चानू सिंधी एवं पंकज सिंधी सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।

31 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *