સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–मून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल भुजोंद में कक्षा 12 वीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
Home » Uncategorized » मोंठ नगर में 15 करोड़ की लागत से चहुंमुखी विकास कार्य शुरू। नगर पंचायत मोंठ द्वारा कराए जा रहे कार्य।

मोंठ नगर में 15 करोड़ की लागत से चहुंमुखी विकास कार्य शुरू। नगर पंचायत मोंठ द्वारा कराए जा रहे कार्य।

मोंठ नगर में 15 करोड़ की लागत से चहुंमुखी विकास कार्य शुरू।

मोंठ = नगर पंचायत मोंठ में आज़ादी के बाद पहली बार विकास के नाम पर इतनी बड़ी धनराशि स्वीकृत हुई है। नगर पंचायत द्वारा लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से चहुंमुखी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों में नगर के मुख्य मार्गों का चौड़ीकरण, सीसी रोड का निर्माण, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, जलनिकासी की समस्या का समाधान, पार्कों का सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण शामिल है।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र गुसाई ने बताया कि लंबे समय से नगरवासी मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे थे। जनता की अपेक्षाओं और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर के सर्वांगीण विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अब तेजी से काम शुरू हो गया है। विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि नगर के प्रमुख मोहल्लों में जलभराव की समस्या को देखते हुए विशेष रूप से ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक मशीनों की व्यवस्था भी की गई है।

नगरवासियों ने इस विकास कार्य को लेकर खुशी जताई है और उम्मीद की है कि अब मोंठ नगर एक आदर्श नगर की दिशा में अग्रसर होगा। देवेंद्र गुसाई ने कहा कि यह शुरुआत है, आने वाले वर्षों में और भी योजनाएं नगर को विकसित करने के लिए लाई जाएंगी।

648 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।