સમાચાર ફ્લેશ
सरस्वती शिशु मंदिर मोंठ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित। गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को खसरा लेना जाना हुआ अनिवार्य, गेहूं बेचते समय किसान खसरा लेकर पहुंचे केंद्रों पर। समथर — नगर के सुखदैनी माता मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में मंगलवार को भगवान श्रीराम जन्म की कथा का बर्णन किया गया । कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन। मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल। समथर — खाटू श्याम मंदिर से लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद प्राप्त कर लौटे भक्तजनों का नगर में स्वागत किया गया एवं नगर में खाटू श्याम बाबा की लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई ।
Home » Uncategorized » मोंठ: नगर में आगामी मार्च माह में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक श्री रामलीला की तैयारियों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।

मोंठ: नगर में आगामी मार्च माह में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक श्री रामलीला की तैयारियों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।

मोंठ: नगर में आगामी मार्च माह में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक श्री रामलीला की तैयारियों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य इन दिनों बैठकों के माध्यम से आयोजन की रूपरेखा तय करने में जुटे हुए हैं। नगर में वर्षों से चली आ रही श्री रामलीला परंपरा को भव्य और सुव्यवस्थित रूप देने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर मंथन किया जा रहा है। मालूम हो कि पिछले 6 वर्षों से रामलीला का मंचन बंद है।
कमेटी पदाधिकारियों द्वारा मंच निर्माण, पात्र चयन, अभ्यास कार्यक्रम, प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा दर्शकों की सुविधाओं को लेकर चर्चा की जा रही है। साथ ही कलाकारों के चयन एवं पुराने अनुभवी कलाकारों के साथ-साथ नए कलाकारों को अवसर देने पर भी विचार किया जा रहा है। रामलीला मंचन के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
पदाधिकारियों का कहना है कि श्री रामलीला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि मोंठ की सांस्कृतिक पहचान भी है, जिसे पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न कराया जाएगा। इसके साथ साथ जल्द ही अभ्यास शुरू कर दिया जाएगा तथा नगरवासियों से सहयोग की अपील की जाएगी। आने वाले दिनों में तैयारियों को अंतिम रूप देकर रामलीला का शुभारंभ धूमधाम से किया जाएगा।

151 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *