Home » Uncategorized » मोंठ: थाना शाहजहांपुर प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने गुरुवार को थाना परिसर में स्टाफ बैठक का आयोजन किया।

मोंठ: थाना शाहजहांपुर प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने गुरुवार को थाना परिसर में स्टाफ बैठक का आयोजन किया।

मोंठ: थाना शाहजहांपुर प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने गुरुवार को थाना परिसर में स्टाफ बैठक का आयोजन किया। बैठक में उन्होंने पराली जलाने की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की और कहा कि इससे पर्यावरण को भारी नुकसान होता है। प्रभारी निरीक्षक ने सभी उप निरीक्षकों व बीट पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से पराली प्रबंधन के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनकी जानकारी किसानों तक पहुंचाना आवश्यक है। बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रत्येक ग्राम में पुलिस टीम ग्रामीणों और किसानों के साथ संवाद स्थापित करेगी तथा पराली जलाने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पराली जलाने की शिकायत मिलने पर संबंधित किसानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि किसानों को जागरूक कर पराली से जैविक खाद, चारा और अन्य उपयोगी वस्तुएं बनाने के लिए प्रेरित किया जाए। इस अवसर पर उप निरीक्षकगण, बीट प्रभारी और थाना स्टाफ मौजूद रहे।

131 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *