Home » Uncategorized » मोंठ: थाना मोंठ क्षेत्र के एक गांव से एक युवक द्वारा एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है।

मोंठ: थाना मोंठ क्षेत्र के एक गांव से एक युवक द्वारा एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है।

मोंठ: थाना मोंठ क्षेत्र के एक गांव से एक युवक द्वारा एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और पीड़ित पिता ने तत्काल पुलिस से शिकायत की। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि युवती बाजार घरेलू सामान खरीदारी करने गई हुई थी।तभी आरोपी अजय उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक बेटी के घर न लौटने पर परिवार वालों को चिंता हुई। आसपास और रिश्तेदारों में तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो पीड़ित पिता थाना मोंठ पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही युवती की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। कोतवाल राजेश पाल सिंह का कहना है कि आरोपी युवक और युवती की तलाश जारी है तथा जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।

2 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *