Home » Uncategorized » मोंठ तहसील सभागार में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने किया कंबल वितरण।

मोंठ तहसील सभागार में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने किया कंबल वितरण।

मोंठ तहसील सभागार में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने किया कंबल वितरण।

मोंठ: कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने मोंठ तहसील सभागार में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक जवाहर लाल राजपूत ने करीब 100 असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और खुशी दिखाई दी।
इस अवसर पर विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, असहाय और जरूरतमंद वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। सर्दी के मौसम में किसी भी जरूरतमंद को ठंड से परेशान न होना पड़े, इसके लिए सरकार एवं जनप्रतिनिधि मिलकर सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।
कार्यक्रम में तहसील प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों की सूची के आधार पर पात्र लोगों को कंबल वितरित किए गए। अंत में उपस्थित लोगों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कपिल मुदगिल, राजा बुंदेला
तथा मोंठ नायब तहसीलदार दीपक सिंह ,कानूनगो अनूप खरे, लेखपाल प्रवेश राजपूत अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

131 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *