मोंठ–तहसील क्षेत्र के ग्राम टोड़ी स्थित प्रसिद्ध कपिल मुनि आश्रम सेवड़ा पहाड़ पर प्रतिवर्ष होली की दोज के अवसर पर लगने वाले पारंपरिक मेले की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। क्षेत्र का यह ऐतिहासिक और आस्था से जुड़ा मेला वर्षों से श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। होली के दूसरे दिन आयोजित होने वाला यह मेला धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।
मेले को लेकर ग्राम पंचायत, प्रशासन एवं मेला समिति द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। आश्रम परिसर और सेवड़ा पहाड़ क्षेत्र की साफ-सफाई कराई गई है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की तैनाती भी प्रस्तावित है, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में दर्शन एवं भ्रमण कर सकें।
हर वर्ष की भांति इस बार भी दूर-दराज क्षेत्रों से दुकानदार आकर अपनी-अपनी दुकानें सजा रहे हैं। खिलौने, श्रृंगार सामग्री, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, मिट्टी के बर्तन, लकड़ी के सामान तथा मिठाई और पकवानों की दुकानें मेले की रौनक बढ़ा रही हैं। कई दुकानदार वर्षों से यहां अपनी दुकान लगाते आ रहे हैं, जिससे उनका इस मेले से भावनात्मक जुड़ाव भी बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मेला केवल व्यापार का माध्यम ही नहीं, बल्कि आपसी मेलजोल और परंपरा को जीवित रखने का अवसर भी है।
मेले के दिन श्रद्धालु सुबह से ही कपिल मुनि आश्रम पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और सेवड़ा पहाड़ की परिक्रमा लगाते हैं। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बच्चों और युवाओं के लिए झूले एवं मनोरंजन के अन्य साधन भी लगाए जाते हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहता है।
–कोतवाल राजेश पाल सिंह ने कहा कि मेले में आने बाली भीड़ को लेकर पुलिस प्रसासन पूरी तरह से सक्रिय है।
સમાચાર ફ્લેશ
गड़वार में अज्ञात कारणों से दो रिहायशी झोपड़ियों में लगी आग,गृहस्थी का सामान जलकर राख
मोंठ–नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया।
होली की फाग से गूंज रहे गांव, पुरानी परंपराएं आज भी जीवित।
हर सोमवार शीतला माता मंदिर पांडौरी में आयोजित हो रहा भंडारादूर-दराज़ से उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़।
जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल
मोंठ–तहसील क्षेत्र के ग्राम टोड़ी स्थित प्रसिद्ध कपिल मुनि आश्रम सेवड़ा पहाड़ पर प्रतिवर्ष होली की दोज के अवसर पर लगने वाले पारंपरिक मेले की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।
Home
»
Uncategorized

Mardul Pandey
होली की फाग से गूंज रहे गांव, पुरानी परंपराएं आज भी जीवित।
March 3, 2026
9:14 am
जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल
March 3, 2026
9:13 am
मोंठ में कुरान पाक मुकम्मल होने पर रोजेदारों ने मनाई खुशी।
March 3, 2026
9:11 am