Home » Uncategorized » मोंठ: ग्राम पंचायत ईमिलिया में 75वां संत सम्मेलन एवं विराट कुश्ती दंगल 16 जनवरी को।

मोंठ: ग्राम पंचायत ईमिलिया में 75वां संत सम्मेलन एवं विराट कुश्ती दंगल 16 जनवरी को।

75वां संत सम्मेलन एवं विराट कुश्ती दंगल 16 जनवरी को।

मोंठ: मोंठ ब्लॉक की ग्राम पंचायत ईमिलिया के अशोक आश्रम ररुआ में ब्रह्मलीन 1008 संत स्वामी आत्मानंद एवं कीर्तिशेष बलराम पाल, पूर्व प्रधान झुंडीलाल पाल की पावन स्मृति में 75वां संत सम्मेलन एवं अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन 16 जनवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान हाकिम सिंह पाल ने बताया कि संत सम्मेलन के अंतर्गत देश के विभिन्न हिस्सों से संत-महात्मा पहुंचकर प्रवचन देंगे। संतों के सान्निध्य में आध्यात्मिक चर्चा, भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन होगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा।
संत सम्मेलन के उपरांत अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से नामी पहलवान भाग लेंगे। प्रथम विजेता को एक लाख रुपए पुरस्कार और उपविजेता को 51 हजार रुपए पुरस्कार दिया जाएगा।कुश्ती दंगल में पारंपरिक ग्रामीण खेल संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। आयोजकों द्वारा विजेता पहलवानों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा, स्वच्छता और दर्शकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आयोजक ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

143 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *