मोंठ–ग्राम आमखेरा में चल रही श्रीमद्भागवत को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा गांव भक्ति रस में सराबोर नजर आया। गाजे-बाजे के साथ गांव व आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु नंदलाल के जयकारों पर झूमते दिखाई दिए।
कथा व्यास विवेक मिश्रा ने श्रीकृष्ण जन्म की पावन कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस का रसपान कराया। उन्होंने अपने प्रवचन में धर्म, मानवता, प्रेम और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा व्यास ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन मानव समाज के लिए आदर्श है, जिससे हमें कर्म, करुणा और कर्तव्य का बोध होता है।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा।इस मौके पर विधायक पुत्र राहुल राजपूत,कपिल मुदगिल,वीरसिंह दांगी,शैलेन्द्र दांगी,राजेश,राजीव,मनीष,हुकुम यादव,छत्रपाल यादव,रिंकू कुशवाहा,रूपेश,मोहन कुशवाहा,बंटी यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
સમાચાર ફ્લેશ
झांसी और जालौन जिले के पूर्व सैनिकों के लिए हुई विशाल रैली
श्री ध्वजंगली बाबा का मना जन्मोत्सव,हरिहरात्मक महायज्ञ के लिए हुआजपूजन
जनसम्मान यात्रा की हुई शुरुआत, एकत्रित हुई भारी जनसमूह
मोंठ: निकटवर्ती ग्राम पावई स्थित श्री दुर्गाजी बड़ेरा पहाड़ पर चैत्र मास में लगने वाला ऐतिहासिक विराट मेला इस वर्ष 30 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
मोंठ। पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर फैली अफवाहों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।
सड़क पर कार खड़ी करके चला गया चालक, लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
Home
»
Uncategorized
»
मोंठ–ग्राम आमखेरा में चल रही श्रीमद्भागवत को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
मोंठ–ग्राम आमखेरा में चल रही श्रीमद्भागवत को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
Mardul Pandey
श्री ध्वजंगली बाबा का मना जन्मोत्सव,हरिहरात्मक महायज्ञ के लिए हुआजपूजन
March 29, 2026
4:01 pm
जनसम्मान यात्रा की हुई शुरुआत, एकत्रित हुई भारी जनसमूह
March 29, 2026
4:00 pm
सड़क पर कार खड़ी करके चला गया चालक, लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
March 29, 2026
1:37 am
