मोंठ गल्ला मंडी में धान की बोली को लेकर विवाद, व्यापारी से मारपीट।
मोंठ: गल्ला मंडी में धान की बोली लगाने को लेकर दो व्यापारियों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। बताया जा रहा है कि बोली के दौरान आपसी कहासुनी शुरू हुई, जिसके बाद एक व्यापारी ने दूसरे व्यापारी के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना से मंडी परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद अन्य व्यापारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पीड़ित व्यापारी बुढ़ावली निवासी अवधेश यादव लल्ला ने घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आदित्य यादव और मोहन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंडी में मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद मंडी के व्यापारियों में नाराजगी देखी गई और उन्होंने मंडी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
