સમાચાર ફ્લેશ
सरस्वती शिशु मंदिर मोंठ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित। गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को खसरा लेना जाना हुआ अनिवार्य, गेहूं बेचते समय किसान खसरा लेकर पहुंचे केंद्रों पर। समथर — नगर के सुखदैनी माता मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में मंगलवार को भगवान श्रीराम जन्म की कथा का बर्णन किया गया । कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन। मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल। समथर — खाटू श्याम मंदिर से लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद प्राप्त कर लौटे भक्तजनों का नगर में स्वागत किया गया एवं नगर में खाटू श्याम बाबा की लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई ।
Home » Uncategorized » मोंठ–गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने मोंठ मंडी के व्यापारी का पैसा हरियाणा की फर्म द्वारा रोक लिए जाने की शिकायत प्रमुख सचिव से की।

मोंठ–गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने मोंठ मंडी के व्यापारी का पैसा हरियाणा की फर्म द्वारा रोक लिए जाने की शिकायत प्रमुख सचिव से की।

मोंठ–गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने मोंठ मंडी के व्यापारी का पैसा हरियाणा की फार्म द्वारा रोक लिए जाने की शिकायत प्रमुख सचिव से की. उन्होंने कार्रवाई कराकर मोंठ व्यापारी फर्म का धान का बकाया भुगतान चुकता कराए जाने की मांग की है.विधायक जवाहर राजपूत ने व्यापारी लल्ला सेठ एवं मोहम्मद मुकीम द्वारा दिए गए पत्र पर प्रमुख सचिव का ध्यान आकर्षण कराते हुए बताया कि रजिस्टर्ड व्यापारी आर० डी० एग्रो करनन पेहोवा रोड शामली हरियाणा के द्वारा लकी ट्रेडर्स नवीन गल्ला मण्डी मोठ से 16937.59 कुन्टल धान की खरीद की गई थी. मंडी के प्रमुख व्यापारी लल्ला सेठ द्वारा बेची गई धान का पैसा भी आर० डी० एग्रो हरियाणा ने चुकता नहीं किया. शामली की फर्म पर करीब दो करोड़ रुपये का बकाया है, जिसका भुगतान वह बार-बार माँगने पर भी चुकता नहीं कर रही है. विधायक ने क्षेत्र के व्यापारियों का पक्ष रखते हुए शामली हरियाणा की फर्म आर० डी० एग्रो पर कार्रवाई कराने एवं भुगतान कराने का अनुरोध किया है।
—गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद से मुलाकात में गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने गेल इण्डिया द्वारा मोंठ तहसील के विभिन्न ग्रामों में पाइपलाइन डाले जाने के एवज में उचित मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है.विधायक ने कृष्णकान्त पुत्र कैलाशनारायण, एवं अन्य निवासीगण ग्राम खड़ौवा, मोंठ के पत्र पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि गेल इण्डिया द्वारा मोंठ तहसील के विभिन्न ग्रामों में पाइपलाइन डाले जाने के एवज में उचित मुआवजा दिलाया जाए.उन्होंने कहा कि गेल इण्डिया द्वारा मोंठ तहसील के विभिन्न ग्रामों में पाइपलाइन डाले जाने के एवज में उचित मुआवजा दिलाने के लिए कार्रवाई की जाए।

134 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *