मोंठ में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित।
मोंठ : बीती रात क्षेत्राधिकारी मोंठ अजय श्रोतिय ने कोतवाली मोंठ में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कोतवाल राजेश पाल सिंह सहित सभी हल्का दरोगा मौजूद रहे।
सीओ ने लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंटों की तामील तथा आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, रात्रि गश्त बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के लिए कहा।
इस दौरान उन्होंने महिला संबंधी अपराधों, भूमि विवाद तथा जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। सीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए।
