Home » Uncategorized » मोंठ के सेमरी गांव से चोरी हुई ट्रॉली बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

मोंठ के सेमरी गांव से चोरी हुई ट्रॉली बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

सेमरी गांव से चोरी हुई ट्रॉली बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

मोंठ। थाना मोंठ पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी से कुछ माह पूर्व एक किसान की ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी हो गई थी। घटना के बाद पीड़ित किसान ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने लगातार सुराग जुटाकर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस की मेहनत रंग लाई और शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर चोरी की गई ट्रैक्टर ट्रॉली को बरामद कर लिया गया। साथ ही चोरी की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को भी पकड़ लिया गया। पकड़े गए चोर थाना चिरगांव के ग्राम बरल निवासीदिनेश राजपूत, अभिषेक उर्फ भज्जू राजपूत, पुदयाशंकर राजपूत उर्फ लला निवासी ग्राम इटायल थाना लहचूरा को पकड़कर तीनों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी के अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान अन्य घटनाओं के खुलासे की भी संभावना है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक समेत कई जवान शामिल रहे।

256 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *