સમાચાર ફ્લેશ
मोठ- शनिवार को तहसील समाधान दिवस में एसडीएम गौरव आर्य ने फरियादियों के शिकायती पत्रों को सुना। बुंदेलखंड के झांसी आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का युवा सपा नेता दीपांकर यादव (मून) ने अपने युवा साथियों के साथ किया भव्य स्वागत। बुंदेलखंड के झांसी में छोटे बच्चों को निशाना बनाकर करते हैं गुमराह फिर कराते हैं ये काम। आपके भी बच्चे हैं छोटे तो आप भी हो जाएं सतर्क ओर दीजिए ध्यान। बुंदेलखंड के झांसी दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह दीपक यादव ने किया भव्य स्वागत। मोंठ–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कृषि बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति राशि जारी कर दी है झांसी एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी ने विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर इसकी समीक्षा की. झांसी के शाहजहांपुर गांव में पुलिस का पैदल मार्च, ग्रामीणों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।
Home » Uncategorized » मोंठ के सेमरी के पास सब्जियों से भरी लोडर पलटी, चालक घायल।

मोंठ के सेमरी के पास सब्जियों से भरी लोडर पलटी, चालक घायल।

सेमरी के पास सब्जियों से भरी लोडर पलटी, चालक घायल।

मोंठ : झांसी से कानपुर की ओर सब्जियां लेकर जा रही एक लोडर गाड़ी मोंठ थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरी गांव के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोडर वाहन झांसी से सब्जियां लेकर कानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन सेमरी के पास पहुंचा, अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे लोडर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। दुर्घटना में चालक चंद्रिका प्रसाद निवासी कोटरा घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया।
टोल प्लाजा की क्रेन मशीन से गाड़ी को सड़क किनारे कराया गया।

9 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कृषि बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति राशि जारी कर दी है झांसी एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी ने विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर इसकी समीक्षा की.