Home » Uncategorized » मोंठ के सय (दासना) गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन।

मोंठ के सय (दासना) गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन।

सय (दासना) गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन।

मोंठ: तहसील क्षेत्र के ग्राम सय (दासना) में हनुमान जी मंदिर परिसर में गुरुवार 22 जनवरी 2026 से बुधवार 28 जनवरी 2026 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन प्रसिद्ध भागवताचार्य अनुज कृष्ण शास्त्री जी महाराज द्वारा किया जाएगा, जिनकी ओजस्वी वाणी और मधुर कथा शैली से श्रद्धालु भावविभोर होंगे।
कथा पारीक्षत श्रीमती प्रेरणा डॉ.गौरव दांगी ने बताया कि कथा का शुभारंभ 22 जनवरी को गणेश पूजन, कलश यात्रा एवं कथा प्रारंभ के साथ होगा, जबकि 28 जनवरी को कथा विश्राम होगा। इसके उपरांत 29 जनवरी 2026 को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन कथा सायं 12 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगी।आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। आयोजन को लेकर गांव व आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

187 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *