સમાચાર ફ્લેશ
Home » Uncategorized » मोंठ के भरोसा गांव में शनिवार को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन, तैयारियां पूर्ण।

मोंठ के भरोसा गांव में शनिवार को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन, तैयारियां पूर्ण।

शनिवार को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन, तैयारियां पूर्ण।

मोंठ : तहसील क्षेत्र के ग्राम भरोसा स्थित मातन मंदिर परिसर में शनिवार, 21 फरवरी को भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। समारोह में पांच कन्याओं का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया जाएगा।
आयोजक सुरेश कुचिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगी। इसके बाद वर यात्रा निकाली जाएगी और निर्धारित शुभ मुहूर्त में द्वाराचार एवं पाणिग्रहण संस्कार संपन्न होंगे। विवाह समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं कई विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ेगी।
उन्होंने बताया कि समारोह में आने वाले अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है। माता मंदिर परिसर में जयमाला कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके बाद गांव स्थित निज निवास पर मंडप यज्ञ सहित अन्य वैवाहिक रस्में पूरी की जाएंगी। आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
आयोजक सुरेश कुचिया ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक सहयोग और एकता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगांठ जैसे अवसरों पर अनावश्यक खर्च करने के बजाय गरीब एवं असहाय लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। गरीब बेटियों की शादी, शिक्षा एवं जरूरतमंदों की मदद कर ऐसे अवसरों को समाज सेवा से भी जोड़ा जा सकता है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

25 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *