સમાચાર ફ્લેશ
Home » Uncategorized » मोंठ के भरोसा का लाल इंदौर में कर रहा कमाल, 11 वर्षीय आदित्य तिवारी बने ‘ट्रैफिक सोल्जर’

मोंठ के भरोसा का लाल इंदौर में कर रहा कमाल, 11 वर्षीय आदित्य  तिवारी बने ‘ट्रैफिक सोल्जर’


मोंठ के भरोसा का लाल इंदौर में कर रहा कमाल, 11 वर्षीय आदित्य बने ‘ट्रैफिक सोल्जर’


मोंठ/इंदौर।
तहसील मोंठ के ग्राम भरोसा का एक नन्हा बालक आज इंदौर शहर में अपनी अनोखी पहल से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। मात्र 11 वर्ष के आदित्य तिवारी इंदौर की व्यस्त सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। शहर में लोग उन्हें प्यार से “ट्रैफिक सोल्जर आदित्य तिवारी” के नाम से जानते हैं।
आदित्य अपनी फुर्तीली अदाओं, अनुशासित अंदाज और गायिकी के माध्यम से वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हैं। उनकी अनूठी शैली लोगों को आकर्षित करती है, जिससे आम नागरिक भी ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक हो रहे हैं।
उनके इस सराहनीय कार्य को देखते हुए कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। आदित्य के इस सामाजिक अभियान में उनके पिता अश्वनी तिवारी और माता संगीता तिवारी लगातार सहयोग करते हैं। वहीं उनकी बड़ी बहन दिशा तिवारी भी “नो स्मोकिंग अभियान” चलाकर समाज में जागरूकता फैला रही हैं।
कम उम्र में समाज सेवा की मिसाल बने आदित्य तिवारी आज युवाओं और बच्चों के लिए प्रेरणा बनते जा रहे हैं।

41 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *