तालोंड में मारपीट के बाद तमंचे से फायरिंग, एक आरोपी पर मुकदमा दर्ज।
मोंठ: थाना शाहजहांपुर क्षेत्र के ग्राम तालोंड में मारपीट के दौरान तमंचे से फायर करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना शाहजहांपुर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि गांव में सहदेव राजपूत का गांव के राहुल राजपूत से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत दर्ज की।
थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर घटना की सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है।
